Ballia Breaking News UP Bihar

हियुवा कार्यकर्ता बंद पिजड़े के तोता, जाने किसने दिया तमगा


बलिया।  जिले में एकमात्र फादर ब्रांड नेता व भाजपा के पूर्व विधायक रामइकबाल सिंह का भाजपा की प्रदेश सरकार पर हमला तेज हो गया है। इस बार उनके निशाने पर उनका पुतला फूकने वाले हिंदु युवा वाहिनी के कार्यकर्ता भी आ गए हैं। उन्होने हिंदु युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं को बन्द पिजड़े का तोता करार दिया। वहीं  संगठन को गैर संवैधानिक व विवेकहीन बताया । कहे कि जिस मुख्यमंत्री का नाम लेकर मेरे पुतले का दहन किए हैं उनकी मैं भी इज्जत करता हूं। पुतला दहन करने वाले लोग सरकार बदलते ही अपने गमछे का रंग भी बदल लेगें।

पूर्व विधायक गुरुवार को देर शाम बाजार में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। पूर्व भाजपा विधायक श्री सिंह ने कहा कि सूबे में जब संत महात्मा की सरकार बनी तो मुझे अपेक्षा हुई कि अब प्रदेश में शराब नहीं बिकेगी, किंतु ऐसा नही हुआ। बल्कि 2200 नए लाइसेंस जारी कर दिए गए। शराब के चलते युवा पीढी नशेड़ी होती जा रही है।  भारतीय संस्कृति पर हमला हो रहा है। नशे से गरीब तबाह हो रहें है। यूपी सरकार को बिहार की नीतीश सरकार से सीख लेनी चाहिए। कहा कि आज तहसील व थाने भ्रष्टाचार के अड्डे बन गए हैं। स्वास्थ्य व शिक्षा कोलेप्स कर गई है। अधिकारी प्रदेश को लूट रहें हैं। सरकार का लाभ ब्यूरोक्रेप्स ले रहें हैं।

Block Your Lost / Stolen Mobile Phone Visit CEIR
Report Suspected Fraud Communication Visit CHAKSHU
Know Your Mobile Connections Visit TAFCOP

जब मैं भ्रष्टाचार के विरुद्ध आवाज बुलंद करता हूं तो कुछ लोगों को परेशानी होने लगती है। पूर्व विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार में बसपा विधायक के मुकदमें को वापस ले लिया गया। यहीं नहीं उनके फर्म को तीन हजार करोड का ठेका दे दिया गया है। वहीं हम और हमारे कार्यकर्ता फर्जी हत्या का मुकदमा लड रहें हैं। भाजपा बसपा का यह रिश्ता क्या कहलाता है। हिंदु युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं को आडे हाथों लेते हुए कहा कि किसानों, गरीबों, नौजवानों की समस्याओं के सवाल पर पुतला नही जलाते। जिनका वास्तव में पुतला फूंकना चाहिए उनकी चरण वंदना करते हैं। पूर्व विधायक ने प्रदेश में शराब बंदी किए जाने की मांग उठाई।


Enjoy Live Vivid Bharti
Click here for more live radio
Advertisement
7007809707 for Ad Booking
Advertisement
7007809707 for Ad Booking
Enjoy Live Mirchi Top 20
Click here for more live radio
Advertisement
7007809707 for Ad Booking
Advertisement
7007809707 for Ad Booking
Enjoy Live Bhojpuri Songs
Click here for more live radio
Advertisement
9768741972 for Hosting Service
Advertisement
7007809707 for Ad Booking

कृपया हमारे वेबसाइट को आगे बढ़ाने के लिए डोनेट करें
donate
donate
Please donate to support our work
Pradeep Gupta
Turns chaos into clarity.