केन्द्रीय युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर की संस्तुति पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की ज़िला मंत्री रूपा सिंह क़ो सामाजिक सेवा, युवा कार्य, शिक्षा, संस्कृति के क्षेत्र से प्रतिष्ठित व्यक्तित्व के श्रेणी के अंतर्गत नेहरू युवा केंद्र संगठन (ने.यु.के.सं.) से संदर्भित युवा कार्यक्रम पर जिला सलाहकार समिति (DACYP) के सदस्य के रूप में नामित किया गया है। रूपा सिंह के मनोनयन से जनपद के युवाओं में ख़ुशी का माहौल है.इसकी खबर मिलने के बाद रूपा सिंह क़ो बधाई देने वालों का ताँता लगा हुआ है.नेहरू युवा केंद्र संगठन के डायरेक्टर जनरल नितेश कुमार मिश्र इस आशय का पत्र लिखा है.
State
झूठ के सिद्धांतों पर चलकर युवाओं के भविष्य से मजाक कर रही है सरकार
समाजवादी शिक्षक महासभा के राष्ट्रीय सचिव व भीमराव अंबेडकर प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. लल्लन सिंह के जिले में प्रथम आगमन पर अधिवक्ता सभा व समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से लाद कर जोरदार स्वागत किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि देश की सरकार शिक्षा का व्यवसायीकरण करने में लगी हुई है.
कराटे एसोसिएशन अध्यक्ष बने डॉ कुंवर अरुण सिंह
शोतोकान कराटे एसोसिएशन की वार्षिक बैठक रविवार को सनबीम स्कूल अगरसण्डा बलिया में किया गया। इस दौरान नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का गठन किया गया। जिसमें संरक्षक के रूप में प्रमोद सराफ, अध्यक्ष डॉ कुंवर अरुण सिंह( डायरेक्टर सनबीम स्कूल), उपाध्यक्ष कृष्णमोहन यादव,(खेल प्रशिक्षक द होराइजन), कोषाध्यक्ष सुमित पाठक, महासचिव एलबी रावत, संयुक्त सचिव कमल यादव, वारिश अली, अर्जुन पाण्डेय, लिगल एडवाइजर एडवोकेट प्रदीप गुप्ता, मीडिया प्रभारी शशिकांत ओझा तथा सदस्य प्रीतम वर्मा, सुनील यादव, निक्की यादव, करन सिंह, आदर्श तिवारी, हनी सोनी को बनाया गया।
मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्यूनल के जज प्रमोद की मौत, शोक में डूबा न्याय विभाग
मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्यूनल के न्यायाधीश प्रमोद कुमार की तबीयत शुक्रवार की रात में अचानक खराब होने से लखनऊ ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई. इसकी जानकारी होते ही जनपद के अधिवक्ताओं और न्यायिक अधिकारियों में शोक की लहर दौड़ गई. उनके निधन से दुःखी न्यायिक अधिकारीगण ने शनिवार को केंद्रीय सभागार में 2 मिनट का मौन रखकर गतात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की.
सेवानिवृत्ति के बाद मिली सम्मान ही विदाई : हिमांचल
वरिष्ठ कोषाधिकारी हिमांचल ने कहा कि एक कर्मचारी के लिए सेवा निवृत्त के बाद मिली सम्मान विदाई ही उसके जीवन की कमाई होती है। किसी भी कर्मचारी के लिए यह सुखद एहसास होता है। हम विभाग वालों का दायित्व हैं कि अपनी सेवा पूर्ण कर विश्राम के लिए जा रहे कर्मचारी के किसी भी देयकों का तत्काल समाधान मिलजुल कर करें। तभी कर्मचारियों को आत्मबल मिलेगा। यहीं राह सभी कर्मचारियों के भविष्य के लिए बेहतर भी रहेगा।
बलिया के युवा लेखक धर्मराज को उनकी प्रतिष्ठित पुस्तक “याद करूं तो…1942 बलिया की क्रांति” के राष्ट्रपति का आमंत्रण
बलिया के युवा लेखक धर्मराज गुप्ता को उनकी प्रतिष्ठित पुस्तक “याद करूं तो…1942 बलिया की क्रांति” के विभिन्न संदर्भों में वार्तालाप के लिए राष्ट्रपति भवन ने आमंत्रित किया है।वार्तालाप राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और धर्मराज के बीच 11 फरवरी 2024 को 11:45 पूर्वाह्न में राष्ट्रपति भवन में आयोजित है जिसमें उनके सम्मिलित होने की चर्चा से यहां के युवा एवम प्रौढ़ लेखकों में प्रसन्नता व्यापत है।
आर्दभूमि संरक्षण दिवस पर विशेष- जल पारिस्थितिकी, जीव पारिस्थितिकी, पादप पारिस्थितिकी व मृदा पारिस्थितिकी के क्षरण को रोकने हेतु किडनी एवं धमनियों की तरह काम करती हैं आर्द्रभूमियां
शासन द्वारा नामित जिला गंगा समिति के सदस्य एवं जननायक चन्द्रशेखरविश्वविद्यालय ,बलिया के ‘लोकपाल’ पर्यावरणविद् डा० गणेश पाठक ने एक भेंटवार्ता में बताया कि आर्द्र- भूमियां किसी भी क्षेत्र की जैवविविधता, पारिस्थितिकी एवं भू-गर्भ जल को सुरक्षित एवं सम्वर्द्धित कर दीर्घ काल तक संचित बनाए रखते हुए न केवल मानव के लिए जल उपलब्ध करातीं हैं, बल्कि आहार को भी उपलब्ध कराती हैं एवं अन्य जीव जंतुओं के लिए भी जीवन का आधार बनती हैं। आर्द्र भूमि वह भूमि होती है,जहां वर्ष में 8 माह जल भरा रहता है। इस तरह जल से संतृप्त भू-भाग को ही आर्द्र-भूमि कहा जाता है।