बसन्त पंचमी उत्सव के शुभ अवसर पर डॉ. रामविचार रामरती सरस्वती बालिका विद्या मंदिर रामपुर उदयभान बलिया में नवनिर्मित ओम ज्ञानदानी मातृ मन्दिर में मूर्ति स्थापना, विशाल कक्ष का शिलान्यास एवं बसंत उत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम मंदिर में ज्ञान की अधिष्ठात्री देवी माता सरस्वती, ‘ॐ’ शब्द की प्रतिमूर्ति व मां भारती के नूतन विग्रह की स्थापना पूजन हवन कर की गई. जिसमें यजमान के रूप में विद्यालय के प्रधानाचार्या श्रीमती उमा सिंह, सह प्रबंधक मारुति नंदन तिवारी तथा डॉक्टर संतोष तिवारी द्वारा मां सरस्वती की पूजा अर्चना की गई।
Health
सरस्वती पूजा पर विशेष: विदेशों में भी की जाती है विद्या की देवी मां सरस्वती की आराधना
विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा- अर्चना न केवल भारत में, बल्कि विश्व के अनेक देशों में भी की जाती है। इतिहास साक्षी है कि प्राचीन काल से ही भारत के व्यापारिक एवं सांस्कृतिक संबंध अनेक देशों से रहे हैं और जिन देशों के साथ भारत का सम्पर्क रहा है, उन सभी देशों में भारतीय देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना आज भी की जा रही है।इन देवी-देवताओं में विद्या की देवी सरस्वती की पूजा- अर्चना विशेष रूप से की जाती है।
राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर रेडक्रॉस सोसाइटी की अनोखी पहल
राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर शनिवार क़ो इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी बलिया के द्वारा कम्पोजिट उच्चतर प्राथमिक विद्यालय इन्दिरा नगर क्षेत्र बलिया स्थित विद्यालय में बच्चों को अल्वेंडाजोल की दवा खिला कर अभियान की शुरुआत मुख्य चिकित्सा अधिकारी/ उपाध्यक्ष द्वारा किया गया।इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजय पति द्विवेदी ने बताया कि एक वर्ष से 19 वर्ष के सभी बच्चों, किशोर-किशोरियों की आंत में कृमि संक्रमण का खतरा रहता है। कृमि मनुष्य की आंत में रहते हैं और जीवित रहने के लिए मानव शरीर से जरूरी पोषक तत्व खाते रहते हैं।
Prayagraj: पोक्सो व एससी-एसटी एक्ट को वसूली का हथियार न बनने दें, इलाहाबाद हाईकोर्ट की टिप्पणी
एक महत्वपूर्ण टिप्पणी में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा है कि पोक्सो व एससी एसटी एक्ट के तहत कई मामलों में झूठी एफआइआर दर्ज कराई जाती है। ऐसे केस आरोपित को समाज में बेइज्जत करने और सरकार से मुआवजा लेने के लिए होते हैं। हाईकोर्ट ने कहा यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि कुछ महिलाएं इस कानून का उपयोग पैसे वसूलने के हथियार के रूप में कर रही हैं।
भाजपा महिला मोर्चा की मंत्री रूपा सिंह मिली नई जिम्मेदारी
केन्द्रीय युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर की संस्तुति पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की ज़िला मंत्री रूपा सिंह क़ो सामाजिक सेवा, युवा कार्य, शिक्षा, संस्कृति के क्षेत्र से प्रतिष्ठित व्यक्तित्व के श्रेणी के अंतर्गत नेहरू युवा केंद्र संगठन (ने.यु.के.सं.) से संदर्भित युवा कार्यक्रम पर जिला सलाहकार समिति (DACYP) के सदस्य के रूप में नामित किया गया है। रूपा सिंह के मनोनयन से जनपद के युवाओं में ख़ुशी का माहौल है.इसकी खबर मिलने के बाद रूपा सिंह क़ो बधाई देने वालों का ताँता लगा हुआ है.नेहरू युवा केंद्र संगठन के डायरेक्टर जनरल नितेश कुमार मिश्र इस आशय का पत्र लिखा है.
कराटे एसोसिएशन अध्यक्ष बने डॉ कुंवर अरुण सिंह
शोतोकान कराटे एसोसिएशन की वार्षिक बैठक रविवार को सनबीम स्कूल अगरसण्डा बलिया में किया गया। इस दौरान नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का गठन किया गया। जिसमें संरक्षक के रूप में प्रमोद सराफ, अध्यक्ष डॉ कुंवर अरुण सिंह( डायरेक्टर सनबीम स्कूल), उपाध्यक्ष कृष्णमोहन यादव,(खेल प्रशिक्षक द होराइजन), कोषाध्यक्ष सुमित पाठक, महासचिव एलबी रावत, संयुक्त सचिव कमल यादव, वारिश अली, अर्जुन पाण्डेय, लिगल एडवाइजर एडवोकेट प्रदीप गुप्ता, मीडिया प्रभारी शशिकांत ओझा तथा सदस्य प्रीतम वर्मा, सुनील यादव, निक्की यादव, करन सिंह, आदर्श तिवारी, हनी सोनी को बनाया गया।
मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्यूनल के जज प्रमोद की मौत, शोक में डूबा न्याय विभाग
मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्यूनल के न्यायाधीश प्रमोद कुमार की तबीयत शुक्रवार की रात में अचानक खराब होने से लखनऊ ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई. इसकी जानकारी होते ही जनपद के अधिवक्ताओं और न्यायिक अधिकारियों में शोक की लहर दौड़ गई. उनके निधन से दुःखी न्यायिक अधिकारीगण ने शनिवार को केंद्रीय सभागार में 2 मिनट का मौन रखकर गतात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की.
सेवानिवृत्ति के बाद मिली सम्मान ही विदाई : हिमांचल
वरिष्ठ कोषाधिकारी हिमांचल ने कहा कि एक कर्मचारी के लिए सेवा निवृत्त के बाद मिली सम्मान विदाई ही उसके जीवन की कमाई होती है। किसी भी कर्मचारी के लिए यह सुखद एहसास होता है। हम विभाग वालों का दायित्व हैं कि अपनी सेवा पूर्ण कर विश्राम के लिए जा रहे कर्मचारी के किसी भी देयकों का तत्काल समाधान मिलजुल कर करें। तभी कर्मचारियों को आत्मबल मिलेगा। यहीं राह सभी कर्मचारियों के भविष्य के लिए बेहतर भी रहेगा।
कोर्ट से सेवानिवृत होने वाले कर्मचारियों से पुनरनियुक्ति के लिए माँगा गया आवेदन
/चयन समिति जनपद न्यायाधीश अशोक कुमार सप्तम ने बताया है कि जनपद न्यायालय में रिक्त पदों के सापेक्ष पुननियुक्ति किए जाने का निर्देश प्राप्त हुआ है। सेवानिवृत कर्मचारीगण में से ऐसे कर्मचारीगण जिनकी आयु 65 वर्ष पूर्ण न हो एवं आगामी तीन माह के अंदर सेवानिवृत होने वाले कर्मचारीगण को एक वर्ष की अवधि के लिए (यदि पूर्व में ही समाप्त न कर दी जाए अथवा प्रोन्नति व उच्च न्यायालय भर्ती प्रकोष्ठ इलाहाबाद द्वारा भर्ती होने तक अथवा 65 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर) पुर्ननियुक्ति किए जाने हेतु निर्देश निर्गत किया गया है।