Medanta Patna’s gastro doctor Dr. Mukesh Kumar will provide services in the district
Education
SPORT DAY: डीपीसीएस के विद्यार्थियों ने दिखाया खेल कौशल, प्रतियोगिता में खेल भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन
दिल्ली पब्लिक कॉन्वेंट स्कूल, बहेरी–मिड्ढा में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का सफल एवं उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में पूरे उत्साह, अनुशासन एवं खेल भावना के साथ सहभागिता की। इस दौरान स्कूल के छात्रों ने अपने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए कौशल का जलवा बिखेरा।
सनबीम स्कूल बलिया में कम्युनिटी लाइब्रेरी का हुआ भव्य उद्घाटन
बलिया के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान सनबीम स्कूल बलिया के नालंदा पुस्तकालय में गुरुवार को प्रातः 11 बजे अभिभावकों एवं स्थानीय समुदाय के लिए कम्युनिटी पुस्तकालय का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित बलिया के सीटीओ डॉ आनंद दुबे ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और कार्यक्रम में उपस्थित सभी अभिभावकों और विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि *जिस समाज में पढ़ने की संस्कृति होती है, वह समाज अधिक जागरूक और संवेदनशील होता है। यह लाइब्रेरी बौद्धिक विकास का केंद्र बनेगी।
गणतंत्र दिवस : जिले के स्कूल/शिक्षण संस्थानों में बड़े शान से लहराया तिरंगा
जिले के सरकारी तथा गैर सरकारी संस्थानों व शिक्षण संस्थानों में 77 वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास व अनुशासन एवं गरिमा के साथ मनाया गया। इस दौरान संस्था के प्रमुख व अतिथियों ने नियत समय पर अपने अपने शिक्षण संस्थानों में ध्वजारोहन किया। इस दौरान देश की आजादी को अक्षुणय बनाये रखने के लिए युवाओं कों संकल्प लेने कों कहा।
विश्व हिंदी दिवस 2026: भारत-श्रीलंका हिंदी गौरव सम्मान’ से सम्मानित हुए बागी बलिया के कवि व साहित्यकार
शिलांग: पूर्वोत्तर हिंदी अकादमी शिलांग, हिंदी विभाग केलानिया विश्वविद्यालय, केलानिया, श्रीलंका व स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक केंद्र, भारतीय उच्चायोग, कोलंबो के तत्वावधान में आयोजित 20 वें लेखक मिलन शिविर सम्मेलन में बलिया के कवि, गीतकार पवन कुमार तिवारी को ‘ भारत-श्रीलंका हिंदी गौरव सम्मान’ से सम्मानित किया गया। इस सम्मान के बाद पूर्वांचल सहित देश के लोगों में खुशी व्याप्त है वहीं श्री तिवारी के शुभचिंतकों ने उन्हें फोन व दूरभाष पर बधाई देना शुरू कर दिया है।
हेरिटेज के बच्चों को दिया गया आपदा पूर्व प्रशिक्षण
जिलाधिकारी/अध्यक्ष इण्डियन रेड क्रॉस सोसायटी श्री मंगला प्रसाद सिंह के दिशा निर्देशन में 11 वीं बटालियन एन डी आर एफ के उप महानिरीक्षक श्री मनोज कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में टीम कमांडर इंस्पेक्टर रामयज्ञ शुक्ला व कुशल विशेषज्ञों के द्वारा शनिवार को इण्डियन रेड क्रॉस सोसायटी एवं जिला आपदा प्राधिकरण बलिया के संयुक्त तत्वावधान में सदर तहसील अन्तर्गत हेरिटेज स्कूल में छात्र/छात्राओं को प्राकृतिक और मानव निर्मित आपदाओं के समय बचाव के तरीकों के बारे में प्रशिक्षण दिया गया। स्कूल के छात्रों ने इसे सीखने के आमजीवन में लागू करने संकल्प दोहराया।
CBSE RESULT : सनबीम बलिया के 10वीं 12 वीं का परीक्षा परिणाम रहा शत प्रतिशत
बलिया : शहर से सटे अगरसंडा स्थित सनबीम स्कूल में कक्षा दसवीं और बारहवीं का परीक्षा परिणाम निकलते ही खुशी की लहर दौड़ गई। विद्यालय के बारहवीं के कला वर्ग की प्रियंका मौर्य ने 98.2 प्रतिशत एवं दसवीं की अनन्या तिवारी और श्रेया यादव ने 98.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। उनके इस परिणाम के साथ ही विद्यालय में निरंतर चौथी बार जिले में शीर्षता प्राप्त की है।
सनबीम स्कूल बलिया में हुआ सेंटर फॉर एक्सीलेन्स- ए आई एंड रोबोटिक्स लेब का उद्घाटन
बलिया : आज का युग तकनीकी क्रांति का युग है। अतः विद्यार्थियों को पुस्तकीय जान के साथ अनुभव आधारित शिक्षण और तकनीकी की जानकारी भी देना नितांत आवश्यक है ताकि अपने भविष्य में वो अपने कार्यक्षेत्र में इसका उपयोग कर सके।इसी बात को ध्यान में रखते हुए अपने विद्यार्थियों के हित में सदैव कार्यरत सनबीम स्कूल बलिया ने अपने विद्यालय प्रांगण में विद्यार्थियों हेतु *रोबोटिक्स एवं स्टेम लैब* का निर्माण करवाया है, जिसका उद्घाटन दिनांक 9 अप्रैल को गोरखपुर विश्वविद्यालय के विज्ञान विभाग के डीन तथा रसायनशास्त्र के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रोफेसर एन. बी. सिंह द्वारा कराया गया।
सनबीम स्कूल: उल्लास के साथ किंडरगार्टन का दीक्षांत समारोह
विद्यार्थी जीवन की प्रथम सीढ़ी किंडरगार्टन होती है । यहीं वह स्थान है जहां उनकी शिक्षा प्रारंभ होती है और वे आत्मविश्वास के साथ जीवन भर सीखने की प्रक्रिया में शामिल होते है। सोमवार को बलिया के सनबीम स्कूल में किंडरगार्टन स्तर 2 (kG 2)के बच्चों का दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में आए बलिया के सी आर ओ श्री त्रिभुवन जी द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। जिसके बाद विद्यालय के बाल कलाकारों ने महाकुंभ पर आधारित एक मनमोहक नाट्य प्रस्तुति दी।तत्पश्चात किंडरगार्टन की शिक्षिकाओं ने अपने वर्षभर का अनुभव साझा किया।
बलिया और बलरामपुर में राजकीय मेडिकल कॉलेज का ऐलान, 27 करोड़ के बजट की घोषणा
Uttar Pradesh Budget 2025 : योगी सरकार ने बजट में बलिया और बलरामपुर को मेडिकल कॉलेज की सौगात दी है। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बलिया और बलरामपुर में राजकीय मेडिकल कॉलेज का ऐलान किया है। बलिया में 27 करोड़ से राजकीय मेडिकल कॉलेज की स्थापना की जाएगी। वहीं, बलरापुर में 25 करोड़ रुपये के बजट से मेडिकल कॉलेज की स्थापना होगा। वहीं, अयोध्या और वाराणसी में चिकित्सा विद्यालयों को भी बजट मिला है।


















Your IP Address : 216.73.217.10