विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा- अर्चना न केवल भारत में, बल्कि विश्व के अनेक देशों में भी की जाती है। इतिहास साक्षी है कि प्राचीन काल से ही भारत के व्यापारिक एवं सांस्कृतिक संबंध अनेक देशों से रहे हैं और जिन देशों के साथ भारत का सम्पर्क रहा है, उन सभी देशों में भारतीय देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना आज भी की जा रही है।इन देवी-देवताओं में विद्या की देवी सरस्वती की पूजा- अर्चना विशेष रूप से की जाती है।
Crime
Prayagraj: पोक्सो व एससी-एसटी एक्ट को वसूली का हथियार न बनने दें, इलाहाबाद हाईकोर्ट की टिप्पणी
एक महत्वपूर्ण टिप्पणी में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा है कि पोक्सो व एससी एसटी एक्ट के तहत कई मामलों में झूठी एफआइआर दर्ज कराई जाती है। ऐसे केस आरोपित को समाज में बेइज्जत करने और सरकार से मुआवजा लेने के लिए होते हैं। हाईकोर्ट ने कहा यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि कुछ महिलाएं इस कानून का उपयोग पैसे वसूलने के हथियार के रूप में कर रही हैं।
भाजपा महिला मोर्चा की मंत्री रूपा सिंह मिली नई जिम्मेदारी
केन्द्रीय युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर की संस्तुति पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की ज़िला मंत्री रूपा सिंह क़ो सामाजिक सेवा, युवा कार्य, शिक्षा, संस्कृति के क्षेत्र से प्रतिष्ठित व्यक्तित्व के श्रेणी के अंतर्गत नेहरू युवा केंद्र संगठन (ने.यु.के.सं.) से संदर्भित युवा कार्यक्रम पर जिला सलाहकार समिति (DACYP) के सदस्य के रूप में नामित किया गया है। रूपा सिंह के मनोनयन से जनपद के युवाओं में ख़ुशी का माहौल है.इसकी खबर मिलने के बाद रूपा सिंह क़ो बधाई देने वालों का ताँता लगा हुआ है.नेहरू युवा केंद्र संगठन के डायरेक्टर जनरल नितेश कुमार मिश्र इस आशय का पत्र लिखा है.
कराटे एसोसिएशन अध्यक्ष बने डॉ कुंवर अरुण सिंह
शोतोकान कराटे एसोसिएशन की वार्षिक बैठक रविवार को सनबीम स्कूल अगरसण्डा बलिया में किया गया। इस दौरान नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का गठन किया गया। जिसमें संरक्षक के रूप में प्रमोद सराफ, अध्यक्ष डॉ कुंवर अरुण सिंह( डायरेक्टर सनबीम स्कूल), उपाध्यक्ष कृष्णमोहन यादव,(खेल प्रशिक्षक द होराइजन), कोषाध्यक्ष सुमित पाठक, महासचिव एलबी रावत, संयुक्त सचिव कमल यादव, वारिश अली, अर्जुन पाण्डेय, लिगल एडवाइजर एडवोकेट प्रदीप गुप्ता, मीडिया प्रभारी शशिकांत ओझा तथा सदस्य प्रीतम वर्मा, सुनील यादव, निक्की यादव, करन सिंह, आदर्श तिवारी, हनी सोनी को बनाया गया।
मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्यूनल के जज प्रमोद की मौत, शोक में डूबा न्याय विभाग
मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्यूनल के न्यायाधीश प्रमोद कुमार की तबीयत शुक्रवार की रात में अचानक खराब होने से लखनऊ ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई. इसकी जानकारी होते ही जनपद के अधिवक्ताओं और न्यायिक अधिकारियों में शोक की लहर दौड़ गई. उनके निधन से दुःखी न्यायिक अधिकारीगण ने शनिवार को केंद्रीय सभागार में 2 मिनट का मौन रखकर गतात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की.
बलिया के युवा लेखक धर्मराज को उनकी प्रतिष्ठित पुस्तक “याद करूं तो…1942 बलिया की क्रांति” के राष्ट्रपति का आमंत्रण
बलिया के युवा लेखक धर्मराज गुप्ता को उनकी प्रतिष्ठित पुस्तक “याद करूं तो…1942 बलिया की क्रांति” के विभिन्न संदर्भों में वार्तालाप के लिए राष्ट्रपति भवन ने आमंत्रित किया है।वार्तालाप राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और धर्मराज के बीच 11 फरवरी 2024 को 11:45 पूर्वाह्न में राष्ट्रपति भवन में आयोजित है जिसमें उनके सम्मिलित होने की चर्चा से यहां के युवा एवम प्रौढ़ लेखकों में प्रसन्नता व्यापत है।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में धांधली तीन अफसर सहित 15 आरोपी गिरफ्तार
जिलाधिकारी रविंद्र कुमार के निर्देश पर मनियर में संपन्न हुए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में हुए फर्जीवाडे/ धांधली के मामले में भ्रष्टाचारियों एवम् संलिप्त आरोपियों पर कठोर और अभूतपूर्व कार्रवाई की गई है। इस मामले में 30 जनवरी 2024 को एक अधिकारी एवं आठ अन्य लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई थी। जिलाधिकारी ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि भ्रष्टाचार करने वाले चाहे अधिकारी/ कर्मचारी या कोई भी अन्य हो उसे बक्शा नहीं जाएगा और उस पर कठोर करवाई सुनिश्चित की जाएगी।
सेवानिवृत कर्मी अशोक व सुरेंद्र को जिला जज ने किया सम्मान
सिविल कोर्ट बलिया के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी अशोक कुमार उपाध्याय व लेखा लिपिक सुरेंद्र प्रताप श्रीवास्तव की अधिवर्ता आई पूर्ण होने पर केंद्रीय सभागार में सम्मान समारोह आयोजित किया गया. इस दौरान जिला जज सहित न्यायिक अधिकारियों व कर्मचारी ने गीता व अंगवस्त्रम भेंट कर उन्हें सम्मानित किया गया.इस मौके पर वक्ताओं ने वरिष्ठ मुख्य प्रशासनिक अधिकारी व लेखा लिपिक के कार्यों की सराहना की.