Breaking News

शहीद पार्क चौक में मनाया गया अखंड भारत संकल्प दिवस

बलिया: बुधवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बलिया नगर द्वारा नगर के शहीद पार्क चौक परिसर में अखंड भारत संकल्प दिवस मनाया गया। सर्वप्रथम सह जिला संघचालक डॉ. विनोद सिंह, मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गोरक्षप्रान्त के प्रांत कार्यवाह विनय सिंह तथा इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे बलिया जिले के प्रतिष्ठित व्यवसायी संजय गर्ग द्वारा भारत माता के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात स्वयंसेवकों द्वारा वहां बने अखण्ड भारत के मानचित्र पर व पार्क में हजारों दीपों को प्रज्ज्वलित किया गया, जिसकी छटा अत्यंत मनोहारी थी।
अपने उद्बोधन में प्रान्त कार्यवाह विनय जी ने विभाजन के कारणों पर चर्चा करते हुए उसकी विभिषिका का भी वर्णन किया।

राष्ट्र की अवधारणा बताते हुए अखंड भारत के विस्तृत भूभाग की भी चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि आपसी फूट, व्यक्तिगत स्वार्थ, महत्वाकांक्षा तथा सत्ता प्राप्ति की जल्दबाजी भी भारत को खंडित करने का अहम कारण था। उन्होंने आगे बताया कि अखण्ड भारत एक संयुक्त वृहद भारत की संकल्पना है, जिसमें अफ़ग़ानिस्तान, बांग्लादेश, भूटान, भारत, मालदीव, म्यान्मार, नेपाल, पाकिस्तान, श्रीलंका और तिब्बत एक ही राष्ट्र है। उन्होंने बताया कि अखंड भारत का सपना तभी साकार होगा जब हम हिंदुस्तान को खण्ड खण्ड़ होने से बचा लेंगे।कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक साथ भारत माता की आरती की।मंचस्थ अतिथीयों का परिचय नगर कार्यवाह रवि सोनी द्वारा कराया गया

Block Your Lost / Stolen Mobile Phone Visit CEIR
Report Suspected Fraud Communication Visit CHAKSHU
Know Your Mobile Connections Visit TAFCOP

इस अवसर पर सह नगर संघचालक परमेश्वरनश्री, सह विभाग कार्यवाह, हरनाम, जिला प्रचारक अखिलेश्वर, जिला कार्यवाह अरुण मणि, सह जिला कार्यवाह सौरभ पांडेय, विभाग सम्पर्क प्रमुख अनिल सिंह, विभाग संयोजक कुटुम्ब प्रबोधन रामकुमार तिवारी, जिला सेवा प्रमुख डॉ. संतोष तिवारी, जिला व्यवस्था प्रमुख संजय कश्यप, जिला बौद्धिक शिक्षण प्रमुख निर्भय उपाध्याय, जिला प्रचार प्रमुख उमेश, नगर प्रचारक गगन, नगर सह नगर कार्यवाह भोलाजी, नगर शारीरिक शिक्षण प्रमुख गणेश तिवारी, सह नगर शारीरिक शिक्षण प्रमुख श्री वाल्मीकि ठाकुर, नगर प्रचार प्रमुख निर्भय निरंजन उपाध्याय, नगर विद्यार्थी कार्य प्रमुख विवेक, श्रीश, नीरज के साथ सैकड़ों स्वयंसेवक उपस्थित थ


Enjoy Live Vivid Bharti
Click here for more live radio
Advertisement
7007809707 for Ad Booking
Advertisement
7007809707 for Ad Booking
Enjoy Live Mirchi Top 20
Click here for more live radio
Advertisement
7007809707 for Ad Booking
Advertisement
7007809707 for Ad Booking
Enjoy Live Bhojpuri Songs
Click here for more live radio
Advertisement
9768741972 for Hosting Service
Advertisement
7007809707 for Ad Booking

कृपया हमारे वेबसाइट को आगे बढ़ाने के लिए डोनेट करें
donate
donate
Please donate to support our work
Pradeep Gupta
Turns chaos into clarity.