Breaking News

विश्वकर्मा समाज के लोगों का सूबे की सरकार में प्रतिनिधित्व जीरो

वर्तमान सत्ता में हमारे समाज को कोई महत्व नहीं

बलिया। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर विश्वकर्मा जनचौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री राम आश्रय विश्वकर्मा ने जन चौपाल कार्यक्रम में मौजूद लोगो व जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि विश्वकर्मा समाज के बेहत्तरी के लिए जितना काम समाजवादी पार्टी ने किया है उतना आज तक किसी भी पार्टी ने नही किया। समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने इस समाज को पहचान दिया है तो अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने मुख्यमंत्री काल मे ताकत देने का काम किया है। आज वर्तमान सत्ता में हमारे समाज को कोई महत्व नही दिया गया जिसका उदाहरण है कि इस सरकार में हमारा प्रतिनिधित्व जीरो है। इस लिए शिल्पी भगवान विश्वकर्मा के उपासको आप सब एकजुट होकर 2022 में समाजवादी पार्टी के पक्ष में खड़े हो जाइए।आप सौभाग्यशाली है कि आप का हुनर ही आपकी ताकत है आप को किसी के सामने हाथ फैलाने की नौबत कभी नही आती आप जन्म से ही सृजनकर्ता है।

Block Your Lost / Stolen Mobile Phone Visit CEIR
Report Suspected Fraud Communication Visit CHAKSHU
Know Your Mobile Connections Visit TAFCOP

प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि आप शिल्पी है।आप से समाज को उम्मीद भी है और आप पर विश्वास भी है इस लिए आप की जिम्मेदारी भी अधिक है उस जिम्मेदारी का निर्वाह भी कठिन है लेकिन आप के नेतृत्वकर्ता राम आश्रय विश्वकर्मा जी पर मुझे  भरोसा है कि इनके नेतृव में आप समाजवादी रास्ता जो कि आप के बेहत्तरी,खुशहाली का है उस पर आगे तक चलेंगे। जिसका लाभ 2022 में मिलेगा।

पूर्व मंत्री अम्बिका चौधरी ने इस मौके पर विस्तार से सामाजिक समरसता और सामाजिक परिवर्तन पर चर्चा करते हुए कहा कि आज जो कुछ भी हमे मिला है सामूहिक प्रयास से मिला है लेकिन यह काफी  नही है। हमे आज अभी और तन्मयता और एकता की जरूरत है क्योकि सत्ता में बैठे लोग आज लोकतंत्र और संविधान से ऊपर चलने का प्रयास कर रहे है। देश को मिली आज़ादी और इस संविधान की रक्षा हेतु हमे मुखर होना ही होगा। इस मौके पर विश्वकर्मा सभा के जिला अध्यक्ष राजेश विश्वकर्मा ने आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। चौपाल कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा जिलध्यक्ष राजमंगल यादव एव संचालन जिला प्रवक्ता सुशील पाण्डेय कान्हजी” ने किया।इस अवसर पर सत्येंद्र विश्वकर्मा, सियाराम विश्वकर्मा, नन्द किशोर विश्वकर्मा, लल्लन विश्वकर्मा, रुपेश विश्वकर्मा, प्रभात विश्वकर्मा, रविशंकर विश्वकर्मा, रामसोच विश्वकर्मा, मृत्युंजय, विनोद विश्वकर्मा, मधुसूदन शर्मा, यमुना शर्मा,. कृष्णा शर्मा, राहुल शर्मा, केशव शर्मा, आदि ने संबोध किया। और गरिमामय उपस्थिति सुभाष यादव, जय प्रकाश अंचल, लक्षमण गुप्ता, संजय उपाध्याय, यशपाल सिंह, बंशीधर यादव, अजित मिश्र, प्रभुनाथ यादव, जयप्रकाश यादव मुन्ना, शशिकान्त चतुर्वेदी, ज्ञानेंद्र राय गुड्डू, विकेश सिंह सोनूरामेश्वर पासवान, साथी रामजी ज्ञानेन्द्र यादव, अजय यादव, शामू ठाकुर, मुनजी, मनोज गुप्त आदि की रही।


Enjoy Live Vivid Bharti
Click here for more live radio
Advertisement
7007809707 for Ad Booking
Advertisement
7007809707 for Ad Booking
Enjoy Live Mirchi Top 20
Click here for more live radio
Advertisement
7007809707 for Ad Booking
Advertisement
7007809707 for Ad Booking
Enjoy Live Bhojpuri Songs
Click here for more live radio
Advertisement
9768741972 for Hosting Service
Advertisement
7007809707 for Ad Booking

कृपया हमारे वेबसाइट को आगे बढ़ाने के लिए डोनेट करें
donate
donate
Please donate to support our work
Pradeep Gupta
Turns chaos into clarity.