Ballia Breaking News Delhi Madhya Pradesh Maharashtra Prayagraj UP Bihar

सत्ता से बेदखल करने में बलिया की भूमिका होगी अहम

“जन-संवाद”कार्यक्रम में सपा की महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती जूही सिंह ने भरी हुंकार


बलिया। प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के पक्ष में महिलाओं की भूमिका और भागीदारी को बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित अतिमहत्वपूर्ण “जनसंवाद”कार्यक्रम घोषित तिथि अनुसार शुक्रवार को नगर के टाउन हाल में आयोजित किया गया। नगर क्षेत्र सहित ग्रामीण इलाके की महिलाओं ने भारी संख्या में कार्यक्रम में भागीदारी किया। जिससे हाल के अन्दर और बाहर तक भीड़ भर गई। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती जूही सिंह ने जनसंवाद को संबोधित करते हुए कहा कि आज प्रदेश के अन्दर महिलाओं के प्रति आपराधिक घटनाओं में बेहताशा बृद्धि हुई है। सत्ता में बैठे धृतराष्ट्र के अनुयायी महिला विरोधी मानसिकता के समर्थक है। मैं आप के जनपद की बहू हूँ और आज जो कुछ भी हूं आप के आशीर्वाद से ही हू।आज आप लोगों से पहली बार कुछ मांग रही कि 2022 में अखिलेश यादव को आप का समर्थन, आशीर्वाद मिले। मुझे विश्वास है मेरे ससुराल के लोग मेरे निवेदन को अवश्य ही स्वीकार्य करेंगे। सपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह ने कहा कि बलिया क्रांतिकारियों की भूमि है और क्रांतिकारी दिल से भावुक होते है इस लिए कहूंगी की आप का निर्णय भावुकता में न हो काफी सोच विचार के बाद हो। आज सबकुछ बेचने वाले सत्ताधीश लोग आत्मनिर्भर का नारा दे रहे है, जो सरासर जुमला है। समाजवादी सरकार में निर्मित विकास कार्यो का फीता काट कर फोटो खिंचवाने में ही अपना पांच वर्ष का कार्यकाल विताने वाले अहंकारियों को सत्ता से बेदखल करना बागी बलिया के लोगो आप की जिम्मेदारी है। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे को जब सपा सरकार बनेगी तो बलिया तक आवश्य लाया जाएगा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक श्रीमती मंजू सिंह ने कहा कि बलिया जनपद हमेशा से देश और प्रदेश का नेतृत्व किया है।महिला विरोधी वर्तमान सत्ता को सत्ता से बेदखल करने में भी बलिया ही नेतृत्व करेगा।
राष्ट्रीय सचिव चिन्ता यादव ने कहा कि महिलाओं के बेहत्तरी एवं बराबरी के लिए अखिलेश यादव जी को 2022 में सत्ता दिलाना आवश्यक है।अध्यक्षता महिला सभा की जिला अध्यक्ष सुशीला राजभर ने किया। समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष राजमंगल यादव ने जनपद के सीमा पर तथा कार्यक्रम स्थल पर भी सभी समाजवादियों के तरफ से मुख्य अतिथि का स्वागत किया।
इस अवसर पर श्रीमती सुनीता सिंह, ममता चंद्रा, संस्कृति सिंह, रेनु सिंह, श्रीमती मनोरमा सिंह, सरिता सिंह, सरिता पाण्डेय, शशिबाला सिंह, गीता देवी,सुषमा देवी, आरती जायसवाल, खुसबू वर्मा, पिंकी वर्मा, श्रुति गुप्ता, चम्पा पासवान, सविता सिंह, पवित्री वर्मा
इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के नेताओ ने भी पार्टी के महिला सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती जूही सिंह का स्वागत किया जिसमें संग्राम सिंह यादव,सुभाष यादव, गोरख पासवान, लक्षमण गुप्ता, संजय उपाध्याय,सुशील पाण्डेय”कान्हजी”विश्राम यादव,यशपाल सिंह,चंद्रशेखर सिंह,शेख अहमद अली संजय भाई, अजय यादव, जलालुदीन जेडी.,मंटु साहनी,रविन्द्र नाथ यादव, जयप्रकाश मुन्ना,बंशी धर यादव,पूना सिंह,कामेश्वर सिंह,विकेश सिंह सोनू,शशिकान्त चतुर्वेदी,अनिल राय, अजित मिश्र,जमाल आलम,रामेश्वर पासवान,शिवजी राय चंदेल,राकेश यादव,मुनजी प्रसाद,इरफान अहमद, राजेश यादव, हरेन्द्र गोंड, राहुल राय, शामू ठाकुर, मनोज गुप्ता,अमरजीत यादव, मंटु दुबे,अनिल खरवार, अटल पाण्डेय, अजय राय,विकाश पाण्डेय,पवन सिंह बंटी, मनीष गुप्ता, राकेश खरवार,जगमोहन विन्द, श्रीकान्त गिरी,विजय यादव आदि रहे। संचालन राजन कनौजिया ने किया।
—————————-
“बलिया के भोजपुरी भाषा मे कुछ देर तक संवाद कर सीधे जुड़ने की कोसिस वहा उपस्तित महिलाओं में अपनत्व का एहसास करा रही थी।


Enjoy Live Vivid Bharti
Click here for more live radio
Advertisement
7007809707 for Ad Booking
Advertisement
7007809707 for Ad Booking
Enjoy Live Mirchi Top 20
Click here for more live radio
Advertisement
7007809707 for Ad Booking
Advertisement
7007809707 for Ad Booking
Enjoy Live Bhojpuri Songs
Click here for more live radio
Advertisement
9768741972 for Hosting Service
Advertisement
7007809707 for Ad Booking

कृपया हमारे वेबसाइट को आगे बढ़ाने के लिए डोनेट करें
donate
donate
Please donate to support our work
Pradeep Gupta
Turns chaos into clarity.